श्रीनिवास सिंह मोनू की रिपोर्ट :
लखनऊ : सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बंथरा स्थित डी के लॉन में संम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख रामगोपाल सिंह चौहान ने किया और कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सरोजनीनगर शब्बीर अहमद खान ने किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए ज्ञापन को आए हुए बूथ अध्यक्ष समेत सारे कार्यकर्ताओं को सुनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने सरोजनीनगर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गठबंधन को मजबूती से गाँव स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मिल जुल कर गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव में जीत दिलाने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में जिला महासचिव राशिद अली, पूर्व विधायक प्रत्याशी शिव शंकर सिंह संकरी ,गठबंधन प्रत्याशी सी एल वर्मा, राजवीर सिंह चौहान, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष बिन्नू यादव, प्रदेश सचिव वीरबहादुर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सुरेश रावत, विनय दीक्षित ,मनीष यादव ,जिला पंचायत सदस्य सदगुरू रावत, सुशील यादव, जिला सचिव सहीम खान, रामसनेही यादव,रहीस अहमद ,ब्लाक अध्यक्ष मुरारी यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, छात्र नेता चंद्रसेखर यादव, हरपाल यादव विधानसभा महासचिव ब्रजेश गुप्ता, पार्षद शिव कुमार टाइगर, रमेश रावत, महिला नेता सुधा यादव, कामनी पटेल ,अजरा मुस्ताक, विमला यादव, वरिष्ठ नेता जय सिंह जयंत, नागेन्द्र यादव, सुजित यादव ,मनोज पाल, विमल शेठ, क्षेत्र पंचायतसदस्य अतुल सिंह उर्फ माखन सिंह , अनार सिंह अन्नू ,मेराज खान मानू, अरविंद भारती ,पंकज सिंह, संजय यादव, समेत बसपा की विधानसभा कमेटी व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।