दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन का इस्तीफ़ा, राहुल गाँधी ने किया स्वीकार

नई दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन दिल्ली के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्तीफे की वजह उन्होंने अपने स्वास्थ्य को बताया है। वहीँ बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने माकन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीँ अब देखना ये है कि माकन के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाती है।

माकन ने ट्वीट कर कहा, ” दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से, कांग्रेस कवर करने वाले मीडिया से एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी से मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था ! इसके लिए ह्रदय से आभार। ”

माकन 2003-04 के दौरान दिल्ली विधानसभा के स्पीकर चुने गए थे। मात्र 39 साल में विधानसभा के स्पीकर चुने गए माकन देश के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष रहे। दिल्ली में साल 2015 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों में माकन ने सदर बाजार सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

जानिए क्या है छठ पूजा Chhath Puja का विशेष महत्व ,पूजा के दौरान किन मंत्रों का करें जाप और पढ़ें यह आरती

जानिए क्या है छठ पूजा Chhath Puja का विशेष महत्व ,पूजा के दौरान किन मंत्रों का करें जाप और पढ़ें यह आरती

Chhath Puja : आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को आज बिहार, …

क्या आप जानते हैं धनतेरस त्यौहार की पौराणिक कथा और क्या है धनतेरस पूजन की सही विधि

क्या आप जानते हैं धनतेरस त्यौहार की पौराणिक कथा और क्या है धनतेरस पूजन की सही विधि

Dhanteras 2021: कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं। यह त्योहार दीपावली आने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *