आप की इस महिला नेता की मौत से पार्टी में शोक की लहर, मनीष सिसोदिया ने जाहिर किया दुःख

नई दिल्ली : दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी से जुडी महिला नेता मीरा सान्याल का आज निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं मीरा ने आज मुंबई में अंतिम साँस ली। मीरा सान्याल के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दुःख जाहिर किया है।

आम आदमी पार्टी से जुडी महिला नेता मीरा सान्याल राजनीति में आने से पहले रॉय बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की सीईओ रह चुकी हैं। कोच्चि में जन्मीं सान्याल ने मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। अपनी पहली चुनावी बाजी में वे असफल रही थीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया कि सान्याल के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। अफसोस के लिए कोई शब्द ही नहीं हैं। मीरा सान्याल की मौत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख जाहिर करते हुए लिखा है, देश ने उनके निधन से देश ने एक बेहतरीन अर्थशास्त्री और एक सज्जन शख्स को खो दिया। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।’

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *