Breaking News

रणजी ट्रॉफी 2017-18, पहला सेमीफाइनल : पहले दिन बंगाल ने बनाये 7 विकेट पर 269 रन, देखिये मैच रिपोर्ट

रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली और बंगाल के बीच खेला जा रहा है। जहां पहले दिन बंगाल ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 269 रन बनाये। तो आइये जानते हैं पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले दिन का पूरा हाल। पहले दिन बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल ने 8 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ 4 रन बना नवदीप सैनी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। वही 36 रन बनाकर खेल रहे ओपनर अभिषेक रमन को विकास मिश्रा ने अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन लौटाया। इसके बाद सुदीप चटर्जी और रितिक चटर्जी ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। रितिक चटर्जी को 47 के स्कोर पर विकास ने एलबीडब्ल्यू किया। कप्तान मनोज तिवारी 30 रन बना मनन शर्मा की गेंद पर हिम्मत सिंह को कैसे कर चलते बने। वही 10 चौकों के साथ 83 रन की पारी खेलने के बाद सुदीप चटर्जी भी मनन शर्मा का शिकार बने। 32 रन बनाकर खेल है अनुस्तुप मजूमदार नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद अमित 9 रन बना कुलवंत खेजरोलिया की गेंद पर मनन शर्मा को कैच दे बैठे। इस तरह पहले दिन का खेल खत्म होने तक बंगाल ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 269 रन बनाए। श्रीवत्स गोस्वामी 19 और आमिर गनी 4 रन बना क्रीज पर मौजूद है। पहले दिन दोनो टीमो के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अब दूसरे दिन बंगाल के बल्लेबाज अपनी टीम का स्कोर 300 रनों के पार करना चाहेंगे तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के गेंदबाज बचे हुए तीन विकेट को जल्द से जल्द झटक कर बंगाल की पहली पारी को समेटना चाहेंगे।

Tags:
Ranji Trophy Semifinals,indian games,popular in india,KAT Media,Khel Sangram,,Highlights,Himmat Singh,Harpreet Singh,Ranji Trophy 2017-18,Ranji Trophy finals,Ranji Trophy,Delhi won,Delhi vs Bengal,Day 1 Highlights,Gautam Gambhir,Kunal Chandela,Dhruv Shorey,Nitish Rana,Rishabh Pant,Anustup Majumdar,Shreevats Goswami,Aamir Gani,Mohammed Shami,Ashok Dinda,CricketHindustan Headlines

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

4 weeks ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

4 weeks ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

4 weeks ago

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…

4 weeks ago

How To Be A Sugar Daddy

Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo,…

1 month ago

Easily Cheated, How Can I Get My Personal Girlfriend Back and Forgive Me?

Non c'è soluzione rapida per una relazione infranto dal tradimento. Se tutto è sempre ottenere…

1 month ago