क्रिकेट में जहां पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी वही हॉकी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान 7-1 से चित किया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत के हीरो रहे हरमनप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह और आकाशदीप सिंह।
अब 20 जून को भारतीय टीम नीदरलैंड से भिड़ेगी। बात की जाये इस मुकाबले की तो पहले हाफ में ही टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कॉर्नर से कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 21वें मिनट में तलविंदर सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारतीय टीम को पाकिस्तान पर 2-0 से बढ़त दिलाई। इस बीच, मनदीप सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इसके बाद भी भारत का आक्रमण नहीं रुका। गोल जड़ने के तीन मिनट बाद ही तलविंदर ने एक और गोल कर भारत का स्कोर 3-0 किया।
पहले हाफ में 3 गोल की बढ़त बनाने के बाद दूसरे हाफ में भी टीम इंडिया गोल करने का सिलसिला नहीं रुका। 33 वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की और भारत की बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाज आकाशदीप सिंह ने 47वें और 49वें मिनट में प्रदीप ने गोल कर भारत की बढ़त को 6-0 तक पहुंचा दिया।
इसके बाद 57वें मिनट में मोहम्मद उमर ने गोल कर बढ़त को कम किया लेकन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। खेल खत्म होने से 1 मिनट पहले आकाशदीप ने एक और गोल दागा और इस तरह टीम इंडिया ने 7-1 से शानदार जीत दर्ज की।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…