Pro Kabaddi League 6, 2018: पहले एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी योद्धा ने यु मुंबा को 34-29 से हरा अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया, देखे वीडियो


प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 के प्ले ऑफ मुकाबले खेले जा रहे हैं। जहां पहला प्लेऑफ मुकाबला यु मुंबा और यूपी योद्धा के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में यूपी योद्धा ने यु मुंबा को 34-29 से हरा अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया जहां उसका सामना आज दबंग दिल्ली से होगा। वहीं इस हार के साथ यु मुंबा की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हुई। तो आइए नजर डालते हैं कोच्चि के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए पहले एलिमिनेटर मुकाबले पर।
पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया। तीसरे मिनट में रिशांक देवाडिगा को टैकल कर यु मुंबा ने 3-1 का स्कोर किया। छठे मिनट में प्रशांत कुमार राय के सुपर रेड के बाद यूपी योद्धा ने 5-5 अंक से स्कोर की बराबरी की। इसके बाद 9वें मिनट में यु मुंबा को ऑलआउट कर यूपी योद्धा ने 11-7 से बढ़त बनाई। इस तरह पहले हाफ के खत्म होने तक यूपी योद्धा 18-15 से आगे रही। दूसरे हाफ में भी यूपी योद्धा मुकाबले पर हावी दिखी। 24वें मिनट में दर्शन कादियान को टैकल करने के बाद यूपी योद्धा का स्कोर 22-17 का रहा। 27वें मिनट में श्रीकांत जाधव के सुपर रेड के बाद यूपी योद्धा का स्कोर 25-18 पर पहुंचा। 36वें मिनट में रिशांक देवाडिगा को टैकल कर यु मुंबा ने 25-30 का स्कोर किया। लेकिन आखिरकार यूपी योद्धा का शानदार खेल यु मुंबा पर बीस साबित हुआ। इस तरह फुल टाइम तक 34-29 के फाइनल स्कोर के साथ ये मुकाबला यूपी योद्धा के नाम रहा। यूपी योद्धा के लिए सबसे ज्यादा नितेश कुमार ने 8 जबकि श्रीकांत जाधव, जीवा कुमार और रिशांक देवाडिगा ने 5-5 अंक हासिल किये। दूसरी तरफ यु मुंबा के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 7 और रोहित बालियान ने 5 अंक बटोरे।

 

Tags:
pro kabaddi league, kabaddi, sports, bengaluru bulls, dabang delhi, u mumba, jaipur pink panthers, puneri paltan, bengal warriors, telugu titans, patna pirates, rahul chaudhary, anup kumar, sandeep narwal, pradeep narwal, rakesh kumar, rohit kumar, PRO Kabaddi 6, Pro kabaddi 2018,PKL6, Le panga, Pro Kabaddi finals, Highlights, Gujarat Fortunegiants, UP Yoddha, Tamil Thalivas, Haryana Steelers, 2018,PKL Finals, Khel SanGram, Hindustan Headlines

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

Delhi Lok Sabha Election: कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल

कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…

7 hours ago

test

test test

1 day ago

test

test test

2 days ago

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

1 month ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

1 month ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

1 month ago