सोनभद्र : अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, 10 घायल

ज़मीर अंसारी की रिपोर्ट :

सोनभद्र : म्योरपुर थाना क्षेत्र के नधिरा बैरियर के पास आज शुक्रवार को लगभग 2:30 बजे सवारियो से भरी एक पिकप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार यत्रीजन गम्भीर रूप से घायल हो गए।

उक्त दुर्घटना में भगवन्ती देवी पत्नी राजकुमार उम्र 35 वर्ष,अनीता कुमारी पुत्री चेतसिंह उम्र 17 वर्ष,शकुंतला देवी पत्नी लालमन उम्र 24 वर्ष,मानती कुमारी पुत्री संतोष उम्र 16 वर्ष,कलावती देवी पत्नी रामकिशुन उम्र 45 वर्ष,श्रीमती पुत्री रामबरन उम्र 17 वर्ष ,हिरामति पुत्री देवकुमार उम्र 17 वर्ष,सुनीता पुत्री शम्भू उम्र 20 वर्ष व् रामधीन पुत्र हरिहर उम्र 40 वर्ष निवासी बकरिहवा घायल हो गए।



सभी घायलो को 108 एम्बुलेंस से म्योरपुर सीएचसी लाया गया।बताया जा रहा है कि सभी घायल बकरिहवा से रावर्ट्सगंज धान काटने जा रहे थे, और नधिरा गावँ के समीप पिकप अनियंत्रित होकर पलट गयी।

घायलो द्वारा बताया गया कि पिकप पर 30 लोग सवार थे।सभी घायलो का इलाज म्योरपुर सीएचसी पर चल रहा है। सूचना पर पहुँचे म्योरपुर थाने के एस आई रूपेश कुमार व् कशी सिंह ने घायलो से पूछताछ कर यथास्थिति का जायजा लिया।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *