नई दिल्ली : अब ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यकीन मानिये ये हकीकत और वो भी सौलह आने। जी हाँ, गंजों के ऊपर जान का खतरा मंडरा रहा है। गंजों की जान के ऊपर सहमत को देख पुलिस ने भी भी अलर्ट जारी कर दिया है और गंजों को जरा संभालकर रहने की हिदायत दी गयी है।
दरअसल ये मामला पूर्वी अफ्रीका के देश मोजैमबीक क है, जहाँ गंजे लोगों के लिए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने कहा कि अंधविश्वास से जुड़ी मान्यताओं के कारण गंजे व्यक्तियों को निशाना बनाया जा सकता है। हाल ही में 2 गंजे लोगों की नृशंस हत्या की गई थी। माना जा रहा है कि इन दोनों को मारने के बाद उनके शरीर के अंगों का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र और काला जादू से जुड़ी चीजों के लिए किया गया
नेशनल पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘पिछले महीने 2 गंजे लोगों की हत्या के बाद शक के आधार पर हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।’ प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘लगता है कि इन लोगों की हत्या अंधविश्वास से जुड़ी मान्यताओं की वजह से हुई है। स्थानीय लोगों को लगता है कि गंजे लोग अमीर होते हैं।’ मालूम हो कि दुनिया के कई हिस्सों में माना जाता है कि जिन लोगों के सिर पर बाल नहीं होते, उनके पास खूब पैसा आता है। भारत के भी कई हिस्सों में लोग यह मानते हैं।