सर्वेश यादव की रिपोर्ट :
हरहुआ (वाराणसी) : हरहुआ विकास खण्ड के ब्लाक सभागार में योजनान्तर्गत ब्लाक स्तरीय रवी गोष्ठी में फसल बीमा के साथ फसलों को नुकसान पहुचाने वाले कीटो व् रोगों सहित समसामयिक तकनीकी जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ डॉ0 सन्तोष पटेल ने कहा कि परम्परागत खेती से हटकर वैज्ञानिक खेती से ही किसानो की आय दुगुनी हो सकती है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ0 विनोद कुमार व् रामसागर त्रिपाठी द्वारा मौसम के कुप्रभाव से बचकर खरपतवार नाशी व् समय -समय पर फसलों को नुकसान पहुचाने वाले कीटों व् रोगों से बचाव की जानकारी दी।
अध्यक्षता करते हुए अपर जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने जानकारी ही बचाव किसानों को बताई। डॉ0 राजशेखर द्वारा कृषकों को प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। एडीओ कृषि हरहुआ के0पी0 सिंह ,रामशकल प्रसाद ,कृष्ण कुमार मौर्य ,गुलाब चन्द्र ने भी जानकारी दी। गोष्ठी में सुभाष पटेल,कैलाश ,बनारसी,राजाराम सहित कई किसान शामिल रहे।