नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कल औपचारिक एलान होगा। जानकारी के मुताबिक कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमों मायावती प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का औपचारिक एलान करेंगे। कल दोनों दलों के द्वारा औपचारिक एलान के बाद कांग्रेस को लेकर जारी अटकलों पर भी विराम लग जायेगा। हालाँकि ख़बरों की मानें तो कांग्रेस को सपा-बसपा ने गठबंधन से बाहर रखा है।
वहीँ गंठबंधन सहयोगी आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन में शामिल है लेकिन सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि बसपा अजित सिंह को 3 सीटे देना चाहती है जबकि वह 4 सीटों की मांग पर अड़े हैं। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है। वहीँ सूत्रों के मुताबिक गठबंधन में कांग्रेस के लिए केवल 2 सीटें छोड़ी गई है।
सपा बसपा के साथ आने से अब भाजपा के लिए 2014 में किये गए प्रदर्शन को दोहराना अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। 2014 में उप में एनडीए गठबंधन ने 73 सीटें जीती थी। कल प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे की भी घोषणा हो सकती है। अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। रायबरेली और अमेठी के सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जा सकती है। जबकि रालोद को तीन सीटे दी जा सकती हैं।