राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट :
लखनऊ : निगोहा में किसान विरोधी भाजपा सरकार को हटाने के लिये अभी से एकजुट होकर तैयार रहे कार्यकर्ता ये उद्गार सपा विधायक अम्ब्रीश पुष्कर ने समाजवादी विजन समाजिक पद यात्रा के दौरान निगोहा मे आयोजित सभा मे व्यक्त किये।
समाजवादी विजन विकास एवं सामाजिक न्याय पद यात्रा आज निगोहा और पुरहिया सेक्टर के गांवो मे सपाइयो ने सपा सरकार के कामो को बता कर भाजपा सरकार को हटाने की अपील किया गया।पद यात्रा को रजनीश चौरसिया ,राहुल गुप्ता राजाराम यादव , गुड्डनयादव के नेतृत्व और विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ,पूर्व मंत्री आर के चौधरी ,विधान सभा अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ,अमरपाल सिंह ,वीर बहादुर सिंह , अगुवाई मे पद यात्रा की शुरुआत पुरहिया ,भटपुरा,पटसा,नया खेडा ,भगवान पुर ,अमलिहाखेडा ,शेरपु र लवल,,उदयपुर ,बैरिशालपुर,सहित कई गांवो मे घूमकर सपा सरकार की नीतियोव कार्यो को बताया और भाजपा सरकार को हटाने की अपील किया तथा निगोहा कस्बे मे सभा कर समापन किया गया।
पद यात्रा मं प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष केकेसी जय सिंह यादव , विधान सभा प्रभारी रमेश राही ,संतराम रावत ,ज्ञानेन्द्र सिंह , सन्तोष रावत जिला सचिव ,मो रईस अमरेंद्र यादव हित सैकडो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।