महिला पुलिसकर्मी का बड़ा खुलासा : छुट्टी देने के बदले हमबिस्तर होने की मांग करते हैं पुलिस के अधिकारी

नई दिल्ली : केंद्र व सभी राज्यों की सरकारें महिला सुरक्षा और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को नियंत्रित करने को लेकर तमाम तरह के दावे करती है, लेकिन ये शायद ये इस देश का दुर्भाग्य है कि तक़रीबन सभी राज्यों में महिला सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से काम नहीं कर रही है। राह चलते हुए महिलाओं या लड़कियों के साथ असमाजिक तत्व घिनौने कृत्य को अंजाम तो देते हीं है, कार्यक्षेत्र में सज्जनता का चोला पहने लोग भी महिलाओं का यौन शोषण करने से बाज़ नहीं आते। मामला तब और अधिक गंभीर हो जाता है जब कानून के रक्षक ही महिलाओं की अस्मत के भक्षक बन जाते हैं। जी हां ताज़ा मामला कुछ इसी मुद्दे से जुड़ा है।

दरअसल दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस अधिकारियों के रवैये को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। महिला ने पुलिस के आलाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस के अधिकारी महिला पुलिसकर्मियों को छुट्टी देने के बदले अपने साथ हमबिस्तर होने की डिमांड करते हैं।

लगभग 24 महिला पुलिसकर्मियों ने एक इंस्पेक्टर पर काम के दौरान उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचा दी है। इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस के प्रोविजनिंग एंड लॉजिस्टिक यूनिट में तैनात है।  नई दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित विभाग में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने कुछ महीने पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इंस्पेक्टर द्वारा यौन शोषण किए जाने की शिकायत की थीl

अपनी शिकायत में उसने इंस्पेक्टर पर यह आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर महिला कांस्टेबल से अकेले में मिलने का दबाव बना रहा था और जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो वो उस महिला कांस्टेबल का शोषण करने लगा। सूत्रों के अनुसार इसके बाद दूसरी महिला पुलिसकर्मियों ने भी उस इंस्पेक्टर के बारे में ऐसी ही शिकायतें दर्ज करायीं, वो पहले खुलकर सामने नहीं आई थी पर उस महिला कांस्टेबल की पहल ने उन्हें हौंसला दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा हमेशा से ही एक चिंताजनक विषय रहा है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

करतारपुर कॉरिडोर

74 साल बाद करतारपुर कॉरिडोर के जरिए मिले दो भाई, बंटवारे ने किया था अलग

1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो मोहम्मद सिद्दीक नवजात थे। उनका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *