दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संतोष यादव बने भोजपुरी जन जागरण के राष्ट्रीय प्रवक्ता

 

दिल्ली : सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व पीआईएल फाउंडेशन के चेयरमैन संतोष के यादव को भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने वाला संगठन भोजपुरी जन जागरण अभियान ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। यह जानकारी संतोष के यादव ने एक फेसबूक पोस्ट के माध्यम दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने भोजपुरी जन जागरण अभियान और इसके अध्यक्ष संतोष पटेल व महामंत्री राजेश भोजपुरिया के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस अभियान से जुड़ी भावनाओं को भोजपुरी में अभिव्यक्त किया है। एक सवाल के जवाब में संतोष यादव ने कहा कि भोजपुरी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है। भोजपूरी के सबसे बड़े लेखक कबीर दास हैं। इसके बावजूद भोजपुरी भाषायी जातीयता का दंश झेल रही है। हमलोग इसके लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी संवैधानिक मांग को जोर शोर से उठाएंगे।

 

संतोष यादव प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर गम्भीर और सार्थक बहस के लिए जाने जाते हैं। वे काफी तेज तर्रार वक्ता माने जाते हैं। संतोष के यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको बधाई दी है।

About Hindustan Headlines

Check Also

10 interesting facts related to Maulana Abul Kalam Azad, why National Education Day is celebrated on 11th November

11 नवंबर को क्यों मनाया जाता है National Education Day , Maulana Abul Kalam Azad से जुडे 10 रोचक तथ्य

National Education Day 2021: भारत में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National …

Diwali 2021

Diwali 2021 : जानिए धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज का क्या है पौराणिक महत्त्व

Diwali 2021 : हिंदू धर्म में Diwali का त्योहार बहुत हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *