राजू शर्मा की रिपोर्ट
पश्चिमी चंपारण : मझौलिया थाना परिसर में शनिवार के दिन जनता दरबार लगाकर लगभग आधा दर्जन भू विवादों का निपटारा किया गया। यह जनता दरबार सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा सुनील कुमार व थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुयी। यह जानकारी सीओ प्रवीण कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि भू विवाद सम्बंधित कई मामलों का निष्पादन किया गया।इस मौके पर दरोगा अब्दुल हफीज, जमादार विंदेश्वरी राय,दरोगा रामानन्द सहित दर्जनों भू मामले के फरियादी उपस्थित रहे।