सुपौल : बिहार के के जनपद सुपौल के प्रखंड प्रतापगंज के गोविंदपुर गाँव से ताल्लुकात रखने वाले जुझारू छात्र नेता जयंत जोशी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बिहार प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने वाले जयंत जोशी 2013 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े हुए हैं। इन 5 सालों में वो ABVP के नगर सह मंत्री व नगर कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर रहते हुए अपनी दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं, जिससे प्रभावित होकर संगठन की तरफ से बिहार प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
अभविप के लिए कार्य करते हुए उन्होंने सामाजिक हित में कई विरोध प्रदर्शनों में भी भाग लिया है। 2016 में उन्हें उस वक्त पुलिस की लाठी का शिकार होना पडा था, जब वो 26 मार्च को विधान सभा का अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। कॉलेज कैंपस में व्याप भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कई बार अपनी आवाज जोरदार तरीके से बुलंद की है, जिससे उन्हें अक्सर विरोधियों के आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है।