नई दिल्ली : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। हर साल उनकी जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मन्नाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती पर आज पीएम मोदी, सोनिया गाँधी, मनमोहन सिंह समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुबह शांति वन
पहुंचकर मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे। नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जवाहरलाल नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा कि हम अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। हम स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद करते हैं।