नई दिल्ली : कल बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन हो गया, जिसके बाद अब तमिल इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस का नाम प्रियंका है, जिसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रियंका तमिल टीवी शो वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस थीं। इस सीरियल में वह बाहुबली फेम एक्ट्रेस रम्या कृष्णनन के साथ नजर आईं थी।
प्रियंका की मौत की खबर सबसे पहले उनकी नौकरानी ने दी। आज बुधवार सुबह प्रियंका की नौकरानी जब उनके घर पर पहुंची तो उसने प्रियंका को पंखे से लटके हुए पाया। प्रियंका के सुसाइड को लेकर घरेलू कलह वजह बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की शादी को करीब 3 साल गुजर चुके थे लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार में परेशानी और अनबन होने की मुख्य वजह यही बताई जा रही है।