विजयनाथ चक्रवर्ती की रिपोर्ट :
बस्ती : जनपद बस्ती के लालगंज थाना अन्तर्गत बोकनार गांव का बहुचर्चित हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए एसपी दिलीप कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि एसपी पंकज और सीओ रुधौली एसएन सिंह की अगुवाई मे 31अक्टूबर को थाना पुरानी बस्ती के कड़र खास गांव के गन्ने के खेत मे मिले अज्ञात शव के बारे मे टास्क सौंपा गया।
शव की शिनाख्त मृतक वीरेन्द्र उपाध्याय के भाई बलराम उपाध्याय ने की। अभियुक्त ने बताया कि बोकनार के पास वीरेन्द्र का खेत है, जिनके पिता मनोरमा उपाध्याय ने चार साल पूर्व चार लाख मे सौदा किया। इसके बाद दो लाख एडवान्स भी लिया, लेकिन मनोरमा उपाध्याय की मृत्यु हो गई। इसके बाद वीरेन्द्र उपाध्याय ने बैनामा से इनकार कर दिया।
एसपी ने बताया कि दो नवम्बर को थाने पर शिकायती प्रार्थनापत्र दिया गया था, जिसकी लालगंज मे गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसे लेकर परिवार के लोगो ने पहले पुलिस कार्यालय और फिर महुली मार्ग जान कर दिया था। पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। आखिरकार अभियुक्त इन्द्रजीत को काफी खोजबीन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक के अलावा एस आई ललितकान्त सहित कई लोग मौजूद थे।