असलम खान की रिपोर्ट :
पटेहरा(मीरजापुर): स्थानीय थाना के संतनगर पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव की नाबालिग कक्षा नौ की छात्रा के साथ दीपावली की रात हुए सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस द्वारा पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्तनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित बस्ती की निवासी कक्षा 9 की नावालिग छात्रा के साथ गांव के ही निवासी दबंग किस्म के लोगों ने उस समय सामूहिक दुराचार किया जब वह रामलीला देख कर अपने घर वापस जा रही थी। बताया जाता है कि देर शाम तीन लड़किया बगल के गांव में रामलीला में रावण बध देख कर लगभग 9 बजे रात घर जा रही थी, रास्ते में यह लड़की 50 मीटर उन लड़कियों से पिछड़ कर गांव के एक युवक के इंतजार में रुकी थी, वहीं पर पहले से ताक में घात लगाए लोगो ने नावालिग की मुंह दबा कर उसके साथ सामुहिक बलात्कार किये।
लड़की को धमका कर छोड़ दिए की किसी से कुछ मत बताना। उनके चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंच कर लड़की ने अपने परिजन को आप बीती बताया। परिजनों द्वारा तुरंत इस मामले को पुलिस को सूचना दिया।इसमे से आरोपियों को पुलिस तुरंत चौकी पर तो ले गई। लेकिन परिजनों का आरोप है की चौकी पुलिस इसमे लिपा – पोती में लग गए है। पीड़ित परिवार असहाय होकर थाने चौकी का चक्कर लगा रहे।घटना के दुसरे दिन लालगंज थाने पर पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज की गई।
इस संबध में बताया गया की उक्त छात्रा का गांव के एक युवक से पहले से अफेयर था उस रात मे दोनो ने मिलने का समय तय किया था, जिसकी भनक आरोपियों को हुई और वह लोग अफेयर वाले युवक के पहुंचते ही वहां पर पहुंच कर दोनो को रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसमें छात्रा ने इनको आरोपी बना दिया। अब इस प्रकरण का गेंद पुलिस के पाले में आ गया है।