बीजेपी नेता अर्जुन सिंह भारतीय की पत्नी व पूर्व जिला पार्षद सुभद्रा सिंह भारतीय का निधन 

भी के गुप्ता की रिपोर्ट: 

सुगौली (पूर्वी चम्पारण) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता सह भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में विदेश हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य अर्जुन सिंह भारतीय की पत्नी सुभद्रा सिंह भारतीय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिल का दूर पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहाँ इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गयी. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

अंतिम संस्कार इनके गाँव बंधू बरवा में सोमवार की दोपहर में भारी भीड़ के बीच सम्पन हुआ। मुखाग्नि बड़े पुत्र बबलू सिंह ने दी। शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री रामचंद्र साहनी, भाजपा नेता राजू भगत, प्रदीप सर्राफ, धर्मेन्द्र कुमार नायक, अजय सिंह, विजय जयसवाल, रामएकबाल प्रसाद, विकाश शर्मा, अंकुर चौधरी, पार्षद मंजू देवी, नजीर अहमद, ताराचंद भगत, पैक्स अध्यक्ष वाजिद अली, विनोद कुमार गुप्ता, संजीव शर्मा सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि व अन्य लोग शामिल रहे.

About Kanhaiya Krishna

Check Also

SSR-Case

SSR Case : CBI जांच को Supreme Court की हरी झंडी, सेलेब्स ने जताई खुशी

नई दिल्ली – बॉलीवूड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की कथित आत्महत्या के मामले (SSR CAse) …

BSEB 10th Result 2020

BSEB 10th Result 2020 : बिहार बोर्ड के बयान से ख़त्म हुआ सस्पेंस

पटना : बिहार बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट (BSEB 10th Result 2020) को लेकर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *