13 साल के लड़के ने 10 साल की लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया 8 साल बाद शादी करवाने का फरमान

पूर्णिया : वैचारिक शून्यता किस कदर समाज में रहनेवाले लोगों पर हावी हो गयी है, इसका ताजा उदाहरण बिहार के जनपद पूर्णिया में देखने को मिला। दरअसल यहां एक 13 साल के लड़के ने एक 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि हमारा नौनिहाल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। दूसरी तरफ इस घटना पर समाज के लोगों ने पंचायत कर जो फैसला सुनाया, वो और भी ज्यादा शर्मनाक है। पंचायत ने कानूनी कार्यवाही न कर दोनों की शादी 8 साल बाद करवाने का फरमान सुनाया।

मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने अपने परिजनों के साथ जनता दरबार  में जाकर एसपी से गुहार लगाई। इस पर एसपी के आदेशों के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला …

UP के फिरोजाबाद में जमीन की तकरार में पुलिस टीम पर अटैक व फायरिंग, 6 पुलिसकर्मी हुए घायल

फिरोजाबाद: उत्तरप्रदेश में पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती मिल रही है। कानपुर के चौबेपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *