आगरा : ताजनगरी आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया गया, जिसके बाद कार आगरा से चलकर ग्रेटर नोएडा पहुंची और इस दौरान महिला के साथ दरिन्दों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। ग्रेटर नोएडा में दरिंदे महिला को एक सोसाइटी में फेंक कर फरार हो गए। हालाँकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
पीड़ित महिला के अनुसार कल शाम दो अभियुक्त ने उसे अपनी गाड़ी में बिठाया था। रात भर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाड़ी में गैंग रेप करते रहे। सुबह होते ही कासना थाना क्षेत्र में छोड़ कर चले गए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दोनों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कि अपील की।
इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि महिला द्वारा दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था। वही दोनो आरोपी की पहचान राकेश कुमार और आफताब के रूप में हुई है। आफताब पार्श्वनाथ सोसाइटी ग्रेनो का रहने वाला है। वहीं राकेश कुमार आगरा का रहने वाला है।