राकेश द्विवेदी की रिपोर्ट :
संतकबीरनगर : जिले में यातायात माह के तहत एहसास डे केयर संस्था के द्वारा दिव्यागो को ट्राई सायकिल वितरण किया गया। दूसरी तरफ सी० ओ० सदर रमेश कुमार और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेन्द्र यादव ने दिव्यागो को न केवल यातायात के नियम बताये बल्कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात सम्बंधित जानकारियां भी प्रदान की।
सबसे पहले विकलांगो को सुरक्षित यात्रा के लिए सीट बेल्ट के प्रयोग के बारे में बताया गया। चिन्हों के माध्यम से यातायात के संकेतो को भी दिखाकर उन्हें जागरूक किया। साथ सी साथ ट्राई सायकिल को मोड़ने और चौराहो को पार करने के तरीके भी बताये।