रजनीश कुमार की रिपोर्ट :
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा थाना के निस्ता गाव में मंगलवार की देर रात 9 बजे जमीनी विवाद में दो पक्षों के द्वारा आपसी झड़प मे गोली बारी हुई, जिसमें गोली लगने से एक महिला सारो देवी ऊम्र 35 बर्ष की मौत हो गयी। उक्त महिला नंदू यादव की पत्नी बताई गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोली चल रही थी। मृतक महिला बाहर में झड़प देख रही थी। इसी दौरान उक्त महिला को गोली लग गयी। मरणासन्न अवस्था में उसे सूर्य गढ़ा पीएचसी लाया गया, किन्तु बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। मामले की अनुसंधान मे जुटी है।