लखनऊ : यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस व 2 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। तबादले से जुडी सूची जारी कर दी गयी है, जो इस प्रकार हैं :
सीतापुर के डीएम सहित 14 जिलों में नई तैनाती
- अखिलेश सीतापुर के नए डीएम बनाए गए
- मेधा रूपम सीडीओ बाराबंकी बनाईं गईं
- अरविंद सिंह सीडीओ प्रयागराज बनाए गए
- आशीष कुमार सीडीओ गोंडा बनााए गए
- निशा को सीडीओ बदायूं बनाईं गईं
- पवन अग्रवाल सीडीओ महाराजगंज बनाए गए
- मधुसूदन नागराज हुलगी सीडीओ सुल्तानपुर
- प्रेरणा शर्मा सीडीओ मुरादाबाद बनाईं गईं
- महेंद्र सिंह तंवर सीडीओ शाहजहांपुर बनाए गए
- अजय कुमार द्विवेदी सीडीओ सोनभद्र बनाए गए
- राजेंदर पेंसिया सीडीओ देवारिया बनाए गए
- राजागणपति आर. सीडीओ इटावा बनाए गए
- प्रणय सिंह सीडीओ सहारनपुर बनाए गए
- रेणु तिवारी विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा बनाया गया
2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- अरविंद कुमार मिश्र सीडीओ मऊ
- प्रभुनाथ को सीडीओ अमेठी बनाया गया